फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनी जेसिका की निगरानी बढ़ी, अगले सप्ताह आ सकती है खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। लायन सफारी में एक सप्ताह के अंदर खुशखबरी मिलने वाली है। शेरनी जेसिका 15 जनवरी तक शावकों को जन्म दे सकती है। इससे पहले भी शिंबा एवं सुल्तान को जन्म दे चुकी है। दोनों शावक अब एक साल से अधिक के हो चुके हैं। दोनों की उछलकूद से सफारी पार्क गुलजार है। शेरनी जेसिका की निगरानी बढ़ा दी गई है। उसे अलग बाड़े में रखा गया है। सर्दी से बचाने लिए बड़े हीटरों के साथ पुआल भी डाला गया है।
विज्ञापन

शेरनी जेसिका के गर्भवती होने की जानकारी करीब तीन माह पूर्व सफारी प्रशासन को हुई थी। उसी समय से जेसिका का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जेसिका के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि जेसिका दो या तीन शावकों को जन्म दे सकती है। बहरहाल लायन सफारी में करीब डेढ़ वर्ष बाद खुशियों के इस पल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हर घंटे उसकी रिपोर्ट सफारी पार्क के डायरेक्टर पीपी सिंह को भेजी जा रही है। इस बार सफारी प्रशासन पिछली कमियों से सबक लेकर एक एक कदम फूंक फूंक कर रख रहा है। दो दिनों से मौसम साफ होने एवं तेज धूप निकलने से सफारी के शेर, शेरनी एवं शावकों को काफी राहत महसूस हो रही है। शेरनी जेसिका भी धूप में अपने बाड़े में टहलती रही। शावक भी उछलकूद करते रहे।
विज्ञापन

- जेसिका की निगरानी बढ़ी, अगले सप्ताह आ सकती है खुशखबरी
- 15 जनवरी तक शावकों को जन्म दे सकती है





































































































































फोटो नंबर 28- लायन सफारी में अपने बाड़े में शावकों के साथ शेरनी जेसिका (फाइल फोटो) अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें