फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर नहीं कोई कन्ट्रोल: शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। अपहरण बढ़ना चिंता का विषय है। एसआई और एसओ के ऊपर से भरोसा उठता जा रहा है। शाम 6 से रात नौ बजे तक चेकिंग अभियान के नाम पर लूट की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने ये बात रविवार सुबह 11 बजे जिला कारागार परिसर में पत्रकारों से कही। वह यहां कुछ समर्थकों से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस का हाल ये है कि समाज के भले लोगों को ही परेशान कर रही है। ऐसे में कोई पुलिस पर भरोसा नहीं करेगा। समर्थकों को कोई परेशानी है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जेल तो जेल ही होती है। जीएसटी के बारे में वह कुछ नहीं बोले। उनके साथ पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय भदौरिया भी थे।
विज्ञापन


- जिला कारागार पहुंचकर समर्थकों का लिया हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें