फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को हो चुनावी दायित्वों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि लोक सभा चुनाव शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जरूरी है कि सभी नोडल अधिकारी अपने कर्तव्यों,दायित्वों को भली भांति जानकारी हो।
विज्ञापन


निर्वाचन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका भली भांति अध्ययन करना होगा तभी निर्वाचन को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराया जा सकेगा।


उन्होंने यह निर्देश कलक्ट्रेट मे नोडल अधिकारियों की बैठक में दिये। कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए सभी तैयारियों के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।

विभिन्न प्रकार की तैयारियों के लिए अलग- अलग समितियां गठित की गयी हैं। चुनाव से पूर्व तैयारिंयां वोटर लिस्ट का रिवीजन उपजिलाधिकारी/तहसीलदार कराना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


ऐसे मतदाता जिनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने से छूट गये हैं, वह अपने नाम दर्ज करा लें। कहा कि 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का प्रतिशत कम है।

गांवों में प्रसार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए कि छूटे हुए मतदाता अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ दिव्यंाग मतदाताओ के नाम पंजीकरण होने से छूट गए हैं।

उन्हें शामिल कराने की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैठ को जोड़ा गया है। सभी अधिकारियों को इसकी सामान्य जानकारी होना जरूरी है। निर्वाचन को कराने के लिए फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।

जिसके ठहरने, पानी,शाौचालय आदि अभी से व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर., अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी के अलावा समस्त उप जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें