इटावा। डग्गामारों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार सुबह कस्बे में पीटीओ की टीम ने आधा दर्जन डग्गामार वाहनों का चालान किया।
यात्री कर अधिकारी इटावा एके जैसल ने महेवा के पुराने चौराहे पर शुक्रवार सुबह 9 बजे पहुंचकर अवैध रूप से चल रहे सात ऑटो व एक गैस चलित मारुति वैन का चालान किया।