फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ा रोड पर जलभराव से आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा कस्बा के बहेड़ा रोड स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज के कृषि फार्म के निकट जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस जलभराव के कारण हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


बहेड़ा-महेवा सीमा पर दोनों बस्तियों से आने वाला गंदा पानी बहेड़ा रोड पर भरा रहता है। यह पानी निचले स्तर पर बने घरों में घुस रहा है साथ ही कॉलेज के कृषि फार्म में भी भरता है। सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। जो दुर्घटना का कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत नाली खुदवाई थी। इस नाली को कुछ लोगों ने चबूतरे बनाकर पाट दिया। इससे नाली अवरुद्ध हो गई है, जो जलभराव का कारण बन रही।

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय पाल ने बताया कि नाली बनवाई जा रही है। एक सप्ताह में एक तरफ का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद दूसरी तरफ काम शुरू कराएंगे। जिससे समस्या का निदान हो सके। वहीं एडीओ पंचायत ने भी मौका मुआयना कर शीघ्र ही समस्या का हल करने का निर्देश ग्राम सचिव को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें