फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी में 2246 किसानों ने किये आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऋण माफी योजना में एक बार फिर छोटे किसानों को सहूलियत देने की कोशिश की। इसमें 2246 नये सिरे से किसानों ने आवेदन किए हैं। जबकि 47101 किसानों का पहले से कर्ज माफ हो चुका है। इन किसानों की फीडिंग के बाद सारे फॉर्मों को बैंक में भेजा जाएगा। इसके बाद एसडीएम की राजस्व टीम की क्रॉस चेकिंग के बाद किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना में दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले जनपद में 71021 किसानों को शामिल किया गया था। इसमें 47101 किसानों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। छूटे किसानों को सहूलियत के लिए सरकार ने दोबारा से आवेदन करने की तिथि 21 जनवरी तक की थी। इसमें करीब 2246 किसानों ने आवेदन किया है। इनकी फीडिंग के बाद सारे फॉर्मों को बैंक भेजा गया है।

उनके सहमति के बाद एसडीएम से क्रॉस चेकिंग करायी जाएगी। उसके बाद किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बैंकों की अलग-अलग शाखा में फॉर्मों को भेजा गया है। इस बार बैंक को सहूलियत रहेगी कि फॉर्म की स्कैनिंग कर सकेंगे। सीधे किसानों को लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें