फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली जा रहे बाइक सवार की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई रिम्स भेजा। जहां एक की मौत हो गई। दूसरे घायल को भर्ती कर लिया गया। चालक हेलमेट लगाए था। बाइक सवार बिहार से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात ऊसराहार थाना क्षेत्र के भाऊपुरा के पास लखनऊ से आगरा की ओर जा रही प्लेटिना बाइक एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल 20 वर्षीय सुभाष पुत्र लखविंदर एवं 20 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र शंभू गिरी निवासी कल्याणपुर जनपद मोतिहारी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सैफई रिम्स भेजा गया वहां पहुंचते पहुंचते सुभाष ने दम तोड़ दिया। उसके साथी संतोष को नाजुक हालत में भर्ती किया गया। घटना की सूचना बिहार में दोनों परिजनों को दी गई। पुलिस ने बताया कि परिजन राकेश ने फोन पर बताया कि संतोष और सुभाष दोनों दिल्ली में काम करते हैं। छठ पूजा पर दोनों बाइक से घर आए थे। गुरुवार को दिल्ली जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


- डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
- बाइक से बिहार से दिल्ली लौट रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें