राशन कार्ड से लिंग कराएं आधार, तभी मिलेगा राशन
इटावा। जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डों पर राशन का वितरण ईपीओएस मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। मशीन से राशन का वितरण उन्हीं राशन कार्ड धारकों को किया जाएगा, जिनका आधार राशन कार्ड से लिंक है।
जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिन राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड लिंक नहीं हैं या किसी तकनीकी समस्या के चलते उनके अंगूठे का निशान ईपीओएस मशीन से नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में राशन वितरण की तिथियां 23 से 28 अगस्त के बीच निर्धारित की गईं हैं।
उन्होंने बताया यदि किसी उचित दर विक्रेता आधार कार्ड लिंक न होने का हवाला देकर राशन नहीं देता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। राशनकार्डों का सत्यापन कार्य लगभग पूरा हो गया है। ऐसी स्थिति में जो लोग किन्ही कारणों से छूट गए हैं, उनके लिए अगले माह से जिले की सभी तहसीलों पर व्यवस्था की जा रही है और वह अपना फार्म भरकर जमा कर सकते हैं।
- फार्म भरने से वंचित लोग तहसील पर जमा करें फार्म
अमर उजाला ब्यूरो