फोटो 12::::मोहम्मद कैफ।
फोटो 13:::आकाश यादव।
फोटो 14::::अमित।
फोटो 15:::आयुष।
फोटो 16:::विजय यादव।
फोटो 17:::अखिलेश पासवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के 11 खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 उत्तर प्रदेश सीनियर स्कूल्स नेशनल टीमों में हुआ है। इसमें हाकी और फुटबॉल के चार-चार खिलाड़ी, कबड्डी के दो, कुश्ती का एक खिलाड़ी शामिल है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर के निर्देश पर ट्रायल मैच कराए गए थे। इसमें मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के 11 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करके चयन पाया है। इसमें हॉकी के मोहम्मद कैफ, आकाश यादव, राहुल यादव, नितीश भारद्वाज का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता ग्वालियर मध्य प्रदेश में 8 से 12 जून तक होगी।
फुटबॉल में आयुष जादौन, अमित पाल, राजेश यादव, कृष्णेन मिश्रा का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 जून भोपाल में आयोजित की जा रही है। कुश्ती में विजय यादव और कबड्डी में उज्ज्वल पवार, अखिलेश पासवान का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिताएं दिल्ली में 6 से 12 जून तक होंगी।
इन सभी के चयन होने पर मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा के प्रधानाचार्य रामदयाल ने बधाई दी और अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। हॉकी प्रशिक्षक डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान ने बताया कि खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। समय-समय पर प्रधानाचार्य का भी मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है।
बताया कि जो भी खिलाड़ी चयनित किए गए हैं वह सभी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके चयन होने पर कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा, तैराकी प्रशिक्षक रामेश्वर, नदीम अहमद, हाकी प्रशिक्षक रणधीर सिंह, बैडमिंटन प्रशिक्षक अंशुल त्रिपाठी, फुटबॉल प्रशिक्षक साकिब खान, क्रिकेट प्रशिक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव तथा स्पोर्ट्स कॉलेज के शिक्षक राम सुशील, कुसुम कुमारी गंगवार, शहरीन इरफान रागिनी यादव, मनीषा उपाध्याय आदि ने बधाई दी।