फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अंतरजनपदीय 11 वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई पुलिस ने 11 अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एक जनवरी को थाना सैफई पुलिस मुचेहरा तिराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन चोरी की बाइकों पर छह व्यक्ति आयुर्विज्ञान विवि की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके छह लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह सैफई आयुर्विज्ञान विवि और अन्य जनपदों से रेकी कर बाइकें चुराते थे। पूछताछ के दौरान सोनू यादव के पास से एक तमंचा व दो कारतूस, गुलशन उर्फ गुल्ला और दीपक यादव के पास से अवैध चाकू बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की गई बाइकों को सैफई रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में छुपाते थे जहां उनके अन्य साथी मिलकर उनके पुर्जे खोलकर दूसरी मोटरसाइकिलों में बदलते या बेच देते थे।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य चोरों को पकड़ा। उनसे 10 चोरी की बाइकें व एक बाइक का इंजन बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वह मिस्त्री शीबू की मदद से पार्ट्स बदलकर बेचने थे।
विज्ञापन




सोनू यादव (21) निवासी नगला अतिराम थाना करहल जनपद मैनपुरी, गुलशन उर्फ गुल्ला (19) निवासी ग्राम खिरौगी थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी, हाल पता जैन काॅलेज के सामने करहल मैनपुरी, दीपक यादव उर्फ छोटू निवासी टीकराहार थाना कुर्रा मैनपुरी, नवनीत यादव (19) निवासी टीकराहार थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी, अंकित (23) निवासी चौबेपुर थाना सैफई इटावा, अभिषेक यादव उर्फ गोलू (19) निवासी चौबेपुर थाना सैफई जनपद इटावा, शीबू मंसूरी (26) निवासी तुलसीपुर थाना सैफई, हिमांशू यादव (19) निवासी नंगला खुशाल थाना करहल मैनपुरी हाल पता किशनी चौराहा सपा कार्यालय के सामने थाना करहल मैनपुरी अनुज यादव निवासी खिरोगी थाना कुर्रा मैनपुरी (19), मंजेश कठेरिया (19) निवासी टिकराहार थाना कुर्रा मैनपुरी, राधाकृष्ण यादव उर्फ सोनू (21) निवासी टिकराहार थाना कुर्रा मैनपुरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें