फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सिपाहियों को किया सस्पेंड

Sat, 21 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन अपने सख्त तेवरों से
विज्ञापन

अधीनस्थों को रुबरू करा दिया। उन्होने गैरहाजिर चल रहे 11 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों को समय से बावर्दी मेहनत से काम करने क ी सख्त हिदायत दी। एसएसपी ने कचहरी परिसर में घूम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने गुरुवार शाम क ो चार्ज ले लिया  था। शुक्रवार सुबह दस बजे उन्होने कचहरी स्थित अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कुछ कर्मचारियों की वर्दी सही नहीं दिखी। उन्होने इस पर नाराजगी जताते हुए सिपाहियों को चेतावनी दी वर्दी में रहकर समय से काम करें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इसके बाद एसएसपी ने कचहरी में घूमकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कचहरी में खड़े वाहनों की चेकिंग भी कराई। उन्होंने अपने कार्यालय के सभी क्लकों को बुलाकर उनके कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तैनात सिपाहियों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कुछ सिपाही बिना छुट्टी मंजूर कराए गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्हाेंने इस पर नाराजगी जताई और लिस्ट तलब कर तत्काल प्रभाव से 11 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए सिपाहियों में पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी संदीप कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमीर सिंह, भानुप्रताप, संदीप सचान, मो. शाहिद, कपिल देव नरवरिया, व शिवकुमार, कोतवाली में तैनात जसवंतसिंह, जसवंतनगर में तैनात राघवेंद्र सिंह तथा फ्रेंडस कालोनी में तैनात विनोद कुमार शामिल है। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया एक महीने से गैरहाजिर रहने की वजह से 11 सिपाहियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने  गैरहाजिर चल रहे दूसरे सिपाहियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। अगर संबंधित सिपाही समय रहते हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें