फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायंट्स समूह के अधिष्ठापन समारोह में पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। आरएन फार्म हाउस दतावली में जायंट्स ग्रुप ऑफ दतावली के संयुक्त वित्त निदेशक रामनरेश यादव के संयोजकत्व में जायंट्स ग्रुप ऑफ दतावली, पिलुआ महावीर, सैफई, दतावली डायमंड, इष्टिकापुरी रूरा, छितौनी, लाखापुर चेतना एवं साई सिटी उदयपुरा का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह हुआ।


यूनिट-1ए के यूनिट डायरेक्टर विमल कुमार सिंह ने जायंट्स ग्रुप ऑफ दतावली की अध्यक्षा कृष्णा शर्मा, पिलुआ महावीर के अध्यक्ष कौशलेंद्र यादव, दतावली डायमंड की रीता मेहरोत्रा, सैफई के योगेंद्र कुमार सिंह एवं उनके निदेशक मंडल को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन


यूनिट-1बी की डायरेक्टर शशिप्रभा राजपूत ने जायंट्स ग्रुप आफ लाखापुर चेतना के उपेंद्र सिंह, साई सिटी उदयपुरा के विकास यादव, छितौनी के कैलाश यादव एवं इष्टिकापुरी के विपिन मिश्रा एवं उनके निदेशक मंडल को शपथ ग्रहण कराई। फेडरेशन उपाध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्रा ने नवीन जायंट्स सदस्य सर्वेश कुमार आचार्य, विशंभर सिंह यादव, अंजलि अग्रवाल, प्रशांत चौहान, जितेंद्र सिंह, रोहित यादव, प्रवीन शर्मा, हरीओम कश्यप को शपथ ग्रहण कराई। साथ ही नवगठित जायंट्स ग्रुप ऑफ नीलकंठ के अध्यक्ष अनुपम कौशल एवं उनके सदस्यों शाकिर निसार, नितिन वर्मा, तपन कुमार सिंह, राहुल आदि का परिचय मंचासीन अतिथियों से कराया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने दी जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नौशाबा खानम, पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद, सेंट्रल कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल, स्पेशल कमेटी के सदस्य डॉ. शिवराज सिंह यादव एवं फेडरेशन अध्यक्ष राजेश बजाज की उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन उमाकांत कुलश्रेष्ठ, ऊषा यादव, ललित सक्सैना एवं रामसंजीवन यादव ने किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर जनपद में सराहनीय योगदान करने वाले एनबी मदर डेयरी महाप्रबंधक राजू, डा. रामबाबू सिंह, जिला समंवयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा को विशिष्ट सेवा अलंकरण से विभूषित किया गया। जायंट्स परिवार के सदस्यों द्वारा विशिष्ट उपलब्धियां करने वालों में उमाकांत कुलश्रेष्ठ, बृजमोहन सिंह, कांती गुप्ता, सरला दीक्षित एवं आशा वर्मा को जायंट्स विशिष्ट अलंकरण से विभूषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें