पत्रकारों से बात करते नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत और कैलाश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
21 जून को सुबह 6 बजे इटावा के नुमाइश मैदान में 1000 स्वयंसेवी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भारत समेत विश्व के कई देश 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाएंगे। ये हमारे लिए गौरव का विषय है।
ये बात नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्हाेंने बताया कि स्वयं सेवी संगठन नेहरू युवा ग्रामीण महिला विकास संस्थान, नेहरू युवा केंद्र इटावा, पतंजलि चिकित्सा संस्थान, जायंट्स इंटरनेशनल, प्राथमिक शिक्षक संघ, रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से मुख्य कार्यक्रम प्रदर्शनी पंडाल में होगा। समारोह में बेहतर आहार, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, योग के जीवन में महत्व पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर योग शृंखला का आयोजन भी किया जाएगा। योग हस्ताक्षर अभियान, योग वाटिका निर्माण आदि गतिविधि करने की भी योजना है। भव्य समारोह में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में केके महाविद्यालय के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीपति वर्मा, डा. शिवराज सिंह यादव, सेवन हिल्स के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव मौजूद रहे।
उधर समाज उत्थान समिति एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में पक्का तालाब स्थित गार्डन में सुबह 6 बजे से योग और प्राणायाम कराया जाएगा। कार्यक्रम व्यवस्था हरी शंकर पटेल ने बताया कि 21 जून को सुबह 7 से 9 बजे तक वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डा. आलोक शर्मा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी देंगे।