फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टेंपर्ड प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर आगरा विश्व विद्यालय से वर्ष 2004-2005 की बीएड की फर्जी अंकतालिका और प्रमाणपत्र लगाने पर 10 बेसिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये शिक्षक जसवंतनगर विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में तैनात हैं। बीएसए कल्पना सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
बर्खास्त किए गए शिक्षकों में दयालपुरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक राजेश यादव, सरामई प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश, खंदिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका मीरा, नगला दत्ती प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रजनेश कुमारी, खेड़ा धौलपुर में तैनात प्रधानाध्यापक दयेंद्रमणि,
विज्ञापन

जौनई प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विनेश कुमार, नगला जुला प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक शशि, बिचपुरी खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मनोरमा यादव, नगला बांके प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सीमा यादव एवं प्राथमिक विद्यालय कोकावली में तैनात सहायक अध्यापक सर्वेश कुमारी शामिल हैं।
इन शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2008 से 2012 के बीच जिले के विद्यालयों में की गई थी। शासन स्तर से कराई गई एसआईटी जांच में इन शिक्षकों की डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा बीएड सत्र 2004-05 का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें