फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिकअप ऑटो की भिड़ंत में 10 लोग घायल

Sun, 25 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैफई। थाना क्षेत्र के कर्री छिमारा रोड पर भूटा मोड़ के पास कर्री की तरफ से आ रहे ऑटो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो सवार सभी 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज की भेजा गया। हादसे में घायल ऑटो सवार एक ही परिवार के हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी राजेश कुमार के दामाद का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे देखने के लिए परिवार के सभी लोग साथ में जा रहे थे। उसी दौरान सैफई थाना क्षेत्र के कर्री छिमारा रोड पर भूटा मोड़ के पास रविवार देर शाम साढ़े सात बजे कर्री की तरफ से आ रहे ऑटो में दूध के पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ऑटो सवार ज्ञान सिंह (40) उसकी पत्नी नीरज (38),आरती (34) पत्नी राजेश कुमार, रानी (50) पत्नी मूलचंद्र, सर्वेश कुमार (40) पुत्र सोनेलाल, रजंना (72) पत्नी रामनाथ, चंद्रपाल (50) पुत्र फुदन लाल, शारदा (55) पत्नी रामलड़ेते, ज्ञान देवी (58) पत्नी गंगाचरण, विश्राम सिंह (48) पुत्र बनवारी लाल सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें