फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फॉल्ट से 10 घंटे ठप रही 20 मोहल्लों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी फाटक स्थित सब स्टेशन में तकनीकी खामी की वजह से 20 मोहल्लों की बिजली करीब 10 घंटे गुल रही। लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मैनपुरी फाटक से संबद्धपांच व गुरु तेगबहादुर फीडर से संबद्ध चार फीडरों के करीब 15 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि विद्युत कर्मियों को फोन करने पर सही जानकारी नहीं मिल सकी। दोपहर तक कर्मी फाल्ट तलाशते रहे। बिजली गुल होने से सुबह पानी भी नहीं मिल सका। लोगों ने आसपास लगे हैंडपंपों पर जाकर पानी भरा। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यहां रहा संकट
मैनपुरी फाटक बिजली घर से संबद्ध सिविल लाइन, घटिया अजमत अली, शिवा कॉलोनी, राहतपुर, शांति कॉलोनी, चौगुर्जी, विकास भवन के आसपास, अड्डा जालिम, वैभव नगर, सुदिति ग्लोबल, डीपीएस, आसरा आवास कॉलोनी व गुरुतेग बहादुर फीडर से संबद्ध शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद, रेल बजरिया व शाहकमर क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कोहरे में फाल्ट तलाशने में परेशानी
अधिशासी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने बताया कि कोहरे की वजह से एक फाल्ट के बाद कई फाल्ट हो जाते हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। ओवरलोड की वजह से फाल्ट हुए। इन्हें ढूंढने मेें परेशानी हुई। मैनपुरी फाटक बिजली घर के एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह गुरु तेगबहादुर फीडर में फाल्ट होने की वजह से मैनपुरी फाटक से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कहा कि मैनपुरी फाटक से गुरु तेगबहादुर फीडर की 33 हजार की लाइन अलग होने से समस्या दूर हो सकती है। लाइन अलग किए जाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
लोगों ने बताई समस्या
शिवनगर निवासी राधे श्याम ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। सुबह जागने पर बिजली गायब रहती है। ऐसे में पानी भरना तक मुश्किल हो जाता है। इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

अड्डा जालिम निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी में बिजली और पानी न मिलने से समस्या र्हुई। बिजली आने का इंतजार करते-करते दोपहर हो गई।
स्टेशन रोड निवासी रानी कुशवाहा ने बताया कि कई दिन से सुबह बिजली गुल होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मेवाती टोला निवासी शमीम खान ने बताया कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बिजली नहीं आई। पानी का इंतजाम करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें