फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन पर किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। इटावा महोत्सव व प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने वाले संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

छात्र आदित्य ने लंबी कूद में प्रथम, ऋषभ ने 100 व 400 मीटर दौड़ में तृतीय व श्लोक प्रतिस्पर्धा में नित्या व सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। विज्ञान मेला में सक्षम, नित्या, आरव व दिव्यांश ने सोर्सिस ऑफ एनर्जी मॉडल बनाकर उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर अंकित यादव ने सभी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पवन, अश्वनी व निधि समेत अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें