फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खंदी फटने से दस बीघा गेहूं की पौध डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। माइनर की खंदी कटने से तीन किसानों की करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। विभागीय अभियंता ने बताया कि पानी बंद करवाकर माइनर को दुरुस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के वासक रजबहा से भांवर माइनर में पानी छोड़े जाने पर खंदी कट गई। इससे जाफरपुरा गांव के पास पिंकू शुक्ला व दो अन्य किसानों के गेहूं के खेत में पानी भर गया। करीब दस बीघा फसल डूब गई। मेहनत बर्बाद होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग को समस्या बताई।
नहर विभाग के अवर अभियंता शिवकुमार ने बताया कि दो साल से माइनर में पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। किसानों ने माइनर की पटरी काटकर मेड़ बना ली। माइनर की सफाई करवा कर पानी छोड़ा गया तो पटरी न होने से मेड़ में रिसाव हो गया। इससे यह समस्या हुई है। पानी बंद करवा कर माइनर ठीक करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें