एयर फोर्स की फायरिंग में तीन को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे और उसके साथियों ने हाजीपुर कालोनी में एक युवक को राइफल की बटों से पीटा। पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और कोतवाली के सामने फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मारपीट के शिकार हुए युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। हाजीपुरा कालोनी निवासी यतेंद्र ने बताया कि उसका भाई सौरव अपने घर के बाहर पानी से छिड़काव कर रहा था। तभी वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का पुत्र तीन कारों में सवार अपने बीस साथियों के साथ पहुंचा और सौरव को राइफलों की बटों से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की। लोगों को एकत्र होता देख, ये लोग एटा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सौरव अपने परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने घायल सौरव को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। कोतवाली पर भी यह लोग पहुंचे और कोतवाली के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस संबंध में एसएसपी, सीओ और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन अटैंड नहीं किए।