फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट में जिले की प्रगति शून्य

Tue, 18 Jul 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की स्थिति बेहद खराब है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की वित्तीय स्थित भी ठीक नहीं है। जबकि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट में अलीगढ़ मंडल में जिले की प्रगति शून्य है। इससे स्वच्छता पर ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना की जा रही है। ताकि साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतरीन हो सके। साथ ही कचरा प्रबंधन की स्थिति में सुधार हो सके, लेकिन यहां कचरा प्रबंधन की स्थिति बेहद खराब है।

जनपद में 303 ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। इनमें सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की वित्तीय प्रगति मात्र 2.5 प्रतिशत है। इसको लेकर के जिला प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी केके चौहान का कहना है कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कचरा प्रबंधन को लेकर अगर कहीं लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। ओडीएफ प्लस में आने से जो 24 राजस्व गांव बचे हैं, उनको भी जल्द ही ओडीएफ प्लस में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें