एटा। बारिश से बच्चे युवा व बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों की आंखों में संक्रमण की समस्या आ रही है। बीते कुछ दिनों से मरीजों में इफेक्टिव कंजक्टिवाइटिस और एलर्जी कंजक्टिवाइटिस की समस्या देखने को मिली रही है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 100 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें से 40 से 50 मरीज संक्रमण से ग्रसित हैं। इसमें बच्चे, युवा बुजुर्ग महिलाएं सभी शामिल हैं। नेत्र चिकित्सक डॉ. अंजु ने बताया इफेक्टिव कंजक्टिवाइटिस में लोगों की आंख लाल हो जाती है। आंखों में गीलेपन के साथ कीचड़ रहता है। इसके अलावा एलर्जी कंजक्टिवाइटिस में मरीज की आंख में खुजली लालपन और सुबह सोकर उठने पर दोनों पलकें चिपकी होती हैं। वहीं ज्यादा समय तक कांटेक्ट लेंस लगाए रखने के कारण भी आंख लाल हो जाती है। पानी में मौजूद बैक्टीरिया आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया मरीज सात से आठ घंटे तक पर्याप्त नींद लें। इससे आंखों को आराम मिलता है।