फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी के सिंदूर की दुश्मन बुआ: लव मैरिज से खुश नहीं, घर में कराती कलह, आजिज आकर पति ने खा लिया जहरीला पदार्थ

Thu, 13 Apr 2023 03:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बुआ ही अपनी भतीजी के सिंदूर की दुश्मन बन गई। भीतीजी की लव मैरिज से नाराज बुआ  आए दिन ससुरालियों को भड़काती है। इससे घर में कलह बनी रहती। इससे आजिज आकर भतीजी के पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
पत्नी सीमा ने बताया कि अमित ने क्यों खाया जहरीला पदार्थ? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में भतीजी ने प्रेम विवाह किया तो बुआ तो नागवार गुजरा। वह भतीजी के ससुरालीजनों को आए दिन भड़काती। इससे घर में कलह बनी रहती। आजिज आकर भतीजी के पति ने गुरुवार को जहरीली पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।

विज्ञापन


घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के बरा भौंडेला गांव की है। गांव निवासी इतवारी लाल के बेटे अमित कुमार ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वालों को जानकारी हुई तो वह आनन फानन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक देखते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

प्रेम विवाह से बुआ नहीं खुश

अमित की पत्नी सीमा ने बताया कि उसने अमित के साथ प्रेम विवाह किया है। जिस गांव में उसने शादी की इसी गांव में उसकी बुआ श्रीदेवी भी ब्याही हैं। उसकी शादी से बुआ खुश नहीं हैं। बताया कि मैं और अमित दो वर्षों तक बात करते थे। हम दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद हम लोगों ने शादी कर ली।

ये शादी हम नहीं होने देंगे 

बताया कि बुआ कहती थी कि ये शादी हम नहीं होने देंगे। यदि शादी हो गई तो पति को मारकर इसकी शादी दूसरी जगह कराएंगे। इसी को लेकर वह आए दिन घर आकर घर वालों को भड़काती रहती है। इससे घर में कलह मची रहती है। बुआ के भड़काने से घर वाले उसे और अमित को कोसते रहते हैं। इसी से आजिज आकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें