फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली फिटिंग के विवाद में युवक को तीसरी मंजिल से फेंका

Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित पीएसी बटालियन के सामने मंगलवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उद्देतपुर निवासी भगवान सिंह को लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह से तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना में उनके साथ काम कर रहे रिश्तेदार मनीष भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

उद्देतपुर गांव निवासी भगवान सिंह अपने बेटे अंशु और मनीष निवासी शिवसिंह पुर के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग में बिजली फिटिंग और फोर सीलिंग का काम कर रहे थे। आरोप है कि काम के दौरान उनका बिल्डिंग में काम कर रहे कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। अंशु के मुताबिक वह किसी तरह वहां से नीचे भाग आया जबकि भगवान सिंह और मनीष वहीं रह गए।
अंशु का आरोप है कि युवकों ने मनीष के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसके पिता भगवान सिंह को निर्माणाधीन लिफ्ट की खाली जगह से तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मनीष को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मंगलवार शाम करीब चार बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें