फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवा डिजिटल के साथ-साथ पुस्तकें भी पढ़ें

Thu, 07 Dec 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने फीता काटकर मेले की शुरूआत की। विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मतदाता जागरूकता की थीम पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को देखा और सराहा।
विज्ञापन

इस बार पुस्तक मेले में विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों के 20 प्रकाशक अपने-अपने स्टाल लगाकर छात्र, छात्राओं विशेषकर युवा वर्ग को जागरूक कर रहे हैं। पुस्तक मेले में एनबीटी प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, स्वराज, निखिल पब्लिसर्स, स्टार्डम पब्लिकेशन, सेतू पब्लिकेशन, डायमंड, गीता प्रेस, यूनीवर्सल सहित अन्य प्रकाशनों की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं। डीएम ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज में एआरएम संजीव यादव एवं उनकी टीम द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन एक सराहनीय पहल है। जिले के युवा इसका विशेष रूप से लाभ ले सकते हैं। पुस्तकों का जीवन में अपना महत्व है। युवाओं को डिजिटल के साथ-साथ पुस्तकालय में रखी पुस्तकों पर भी ध्यान देना चाहिए। प्राचार्य डायट जितेंद्र सिंह, एआरएम संजीव कुमार, एआरएम राजेश यादव, राजीव यादव, राजीव कुमार आदि अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

चित्रों के माध्यम से दिखाए समाज के विभिन्न आयाम
पुस्तक मेले में राष्ट्रीय चित्रकार राजू राम रतन के चित्रों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें कुल 30 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इन 30 चित्रों के माध्यम से समाज के विभिन्न आयामों को दिखाया गया है। छात्र जीवन, उनके लक्ष्य, उनका संघर्ष व उद्देश्य की प्राप्ति, सपनों का पलना आदि के साथ ही मनुष्य जीवन के भौतिक व विज्ञान वादी, संघर्ष आदि को भी बनाया गया है। चित्रों की प्रदर्शनी जहागीर आर्ट गैलरी मुंबई, ललित कला अकादमी नई दिल्ली, सहित भारत के विभिन्न प्रदेश में लगाई जा चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दीपक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें