एटा। कासगंज रोड स्थित एक चिकोरी गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब सवा घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार ने बताया कि आरए प्रोसेसर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। गोदाम में कच्चा माल (चिकोरी) रखी थी। जिसमें आग लगने से कोई नुकसान नहीं बताया गया है। संवाद