फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी

Thu, 24 Dec 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद के नील खलानी थाना अंतर्गत खेड़ा गांव   निवासी युवक विवेक यादव पर गुरुवार शाम सकीट कस्बे के पास प्रेम प्रसंग को लेकर तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। परिवारीजनों ने गांव के समीप निवासी घायल की प्रेमिका के परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

शिकोहाबाद के गांव निवासी निवासी 28 वर्षीय विवेक यादव का पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर दोनो परिवारों में झगड़ा भी हुआ था। परिवारीजनों ने बताया कि गुरुवार शाम विवेक यादव अपने घर से एटा के सकीट कस्बा निवासी अपनी बहन के घर आ रहा था। आरोप है कि विवेक का पहले से पीछा कर रहे उसकी प्रेमिका के घरवालों ने सकीट के समीप कसाई बाग पर पहुंचते ही गोली मारकर घायल कर दिया औरफरार हो गए। सूचना पर पहुंचे बहनोई ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर किया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें