फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Sat, 27 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राम कुबेर नगरी में शुक्रवार की रात युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवीर (38-5) पुत्र माधव सिंह रात को अपने घर पर सो रहा था। तभी कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों के लगातार भौंकने पर वह घर से बाहर निकल आया। उसने टार्च की रोशनी में बाहर देखने की कोशिश की तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा लगी। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। चीख सुनकर परिवारीजन बाहर निकल आए। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।  परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घायल को स्थानीय स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत और बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने गांव के ही राजकुमार और भगवान सिंह के खिलाफ गोली मार कर हत्या कर दिये जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि जमीन की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें