एटा। बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सेमरा के पास हुआ।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव न्यौराई निवासी विशाल (18) बाइक से जा रहा था। गांव सेमरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
सवारियों को लेकर एका की ओर जा रहा लोडर वाहन रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसा थाना रिजोर के पास शिकोहाबाद रोड पर हुआ। घायल सतेंद्र, बॉबी, रवि निवासी नगला कांछी थाना एका फिरोजाबाद और अजब सिंह निवासी नगला भाट थाना एका जिला फिरोजाबाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अजब सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। देर रात बस न मिलने के कारण शिकोहाबाद रोड पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। लोडर वाहन को आता देख उसमें सवार हो गए।