एटा। थाना सकीट क्षेत्र में औंछा रोड स्थित गांव नगला फूले के पास रविवार की रात ट्रक चालक ने दो बाइक सवार लोगों को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं दो अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
सकीट क्षेत्र के गांव कोंची डेरा निवासी पूरन (35) की मौत हुई है। गांव का ही साथी अल्लानूर घायल घायल हुआ है। मृतक के पिता बक्शी ने बताया कि रात करीब 9 बजे कस्बा सकीट से दोनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारकर दी थी। इस हादसे में पुत्र की मौके ही मौत हो गई। जबकि अल्लनूर घायल हो गया है। उसको मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला सराय बूले खां निवासी कमलेश कुमार और योगेंद्र सिंह गांव के पास ही कार खाई में पलट जाने से घायल हुए हैं। थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव नगला अतीत निवासी राजवती और चंद्रवती घायल हुई हैं। घायल चंद्रवती के पति मुनेश ने बताया कि दोनों गांव नगला ख्याली से तेरहवीं संस्कार की दावत खाकर पैदल रात करीब 9 बजे घर लौट रही थीं तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। राजवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।