फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर-कार की टक्कर में युवक की गई जान

Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में गांव सिंहपुर के पास शुक्रवार को कैंटर व कार की टक्कर में 2 लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं, इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रिजोर थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर निवासी अजय अपने दोस्त विकास निवासी निधौली रोड कोतवाली नगर के साथ जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। रास्ते में गांव सिंहपुर के पास इनकी कार की कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने विकास की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात विकास की मौत हो गई। शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शनिवार को घर पर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में जुगेंद्र निवासी रामनगर कोतवाली देहात और अमन निवासी प्रयागराज घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें