फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बबरौती के पास 30 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को जिला अस्पताल ले आए और पोस्टमार्टम कराया है। वहीं अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जई निवासी राय सिंह (35) पुत्र गुरुसहाय की इलाज के दौरान आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम मौत हुई है। पिता ने बताया कि राय सिंह 30 जुलाई सुबह करीब 10 बजे बाइक से कुरावली जा रहा था। तभी ट्रैक्टर चालक मिड़ई सिंह ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पुत्र के साथ बाइक पर बैठा राजकुमार निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर भी घायल हुआ था। राजकुमार की भी हालत गंभीर बनी हुई है और सैफई में उपचार चल रहा है।
वहीं थाना व कस्बा मलावन के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नीरज कुमार निवासी बिरसिंगपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया। थाना व कस्बा पिलुआ के पास मैक्स की टक्कर से स्कूटी सवार दीपू यादव निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ शनिवार रात करीब नौ बजे घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में चोब सिंह निवासी नगला बेरी थाना बागवाला घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें