फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 11 Jun 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के धुमरी निवासी साजिद ने बुधवार रात गृह क्लेश के चलते घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने बताया 8 दिन पहले पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद से दोनों में मनमुटाव चल रहा था। पत्नी अपने भाई के यहां चली गई थी।
विज्ञापन

जैथरा क्षेत्र के फगनौल निवासी आबिद ने बताया कि वह तीन भाई थे। छोटा भाई साजिद उर्फ बिल्लू (27) का निकाह धुमरी में नूरबानो से सात साल पहले हुआ था। निकाह के बाद से साजिद ससुराल में रह रहा था। वहीं पर वह मजदूरी करता था।
बताया बुधवार रात 10ः30 बजे रिश्तेदार के माध्यम से मौत होने की सूचना मिली। वहीं साजिद के साले जाबिद ने बताया कि 8 दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद बहन को वह अपने घर ले गया। साले ने बताया कि बहनोई शराब आदी था। वे बुधवार शाम को पड़ोस में दावत खाने के बाद घर चले गए। घर पर अकेले होने के दौरान साजिद ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई आबिद ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ कायमगंज में रहता है। सबसे बड़े भाई शमशाद की 12 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें