फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 26 Dec 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज में साइकिल से सेंटर अखबार लेने जा रहे एक समाचार पत्र के हॉकर राजीव सक्सेना उर्फ बंटी (35) की अज्ञात लोगों ने पुलिस चौकी के पास गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय विधायक भी पहुंच गए। डॉक्टर द्वारा किए गए एक्सरे में मृतक की पीठ में 315 बोर की गोली फंसी मिल,  जो शाम को पोस्टमार्टम के दौरान निकाली गई। देर शाम को परिवारीजनों ने हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन




मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी राजीव सक्सेना उर्फ  बंटी (35) पुत्र कांति प्रसाद सक्सेना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सेंटर से अखबार लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे पुलिस चौकी के पास अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एसडीएम पीके सक्सेना, तहसीलदार टीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



बताया जा रहा है कि मौके पर खून आदि नहीं मिलने के कारण परिवारीजन राजीव की मौत ठंड से होना मान रहे थे। परिवारीजनों ने मामले में तहरीर भी दे दी। बाद में, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। एक्सरे में पीठ में गोली फंसी मिली। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजीव के 315 बोर की गोली पीठ से निकाली गई। जानकारी पर विधायक रामेश्वर सिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुनेद मियां, सुभाष शाक्य, सुभाष वर्मा, राजेश गुप्ता, असलम खां, जितेंद्र सक्सेना आदि पहुंच गए।
विज्ञापन


रंजिश नहीं तो किसने मारी गोली
 पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि राजीव की किसी से भी रंजिश नहीं थी। मोहल्ले में भी लोगों के प्रति राजीव का काफी अच्छा व्यवहार था। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे चिराग (12), सृष्टि (08), देव (04) हैं।


चौकी पर नहीं था कोई पुलिसकर्मी
 पुलिस चौकी पर घटना के समय कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने कहा कि चौकी के जर्जर होेने के कारण रात के समय कोई पुलिस कर्मी चौकी पर नहंी रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें