मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव कुटैना के समीप शादी समारोह में शामिल होने आया युवक नहर में नहाने को उतर गया। पानी के तेज बहाव के कारण नहर में बह गया। जिसकी तलाश में थाना पुलिस जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार शाम लगभग 6 बजे कुटैना नहर पुल के समीप महावीर, श्यामवीर निवासी मिरहची व प्रताप उर्फ भोलू निवासी टीना का नगला आगरा के साथ नहर में नहाने आये थे। यह लोग प्रदीप नट निवासी कुटैना की बारात में भात लेकर शामिल होने आये थे। इसमें प्रताप उर्फ भोलू नजर में नहाते समय डूब गया। चीख पुकार पर मौजूद लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मारहरा मिरहची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।