एटा। थाना मलावन क्षेत्र स्थित आसपुर के निकट करतला रोड पर बुधवार रात बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सरजीत कुमार (30) निवासी छछैना थाना मलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। जहां कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर लौटते समय बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। मृतक की पत्नी प्रियंका ने मौके पर बाइक छोड़कर भागे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव बीगौर के पास बाइक फिसलने से विशाल, इसकी भतीजी साक्षी (6) और प्राची (5) निवासीगण मोहल्ला उरैना कस्बा व थाना सकीट घायल हुए हैं। जबकि अन्य हादसे में प्रेमपाल और इसकी पत्नी ओमवती निवासी बनगांव थाना कोतवाली नगर घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।