एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत समदपुर गांव में युवक की पंखे में आए करंट से मौत हो गई।
मृतक के भाई तरुण प्रताप ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को घर में सुशांत (23) पंखा लगाकर सो रहा था। रात को अचानक बारिश होने पर वह जागा और जल्दी से पंखा उठाने पर उसे करंट लग गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद रात करीब 2ः30 बजे उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। भाई ने बताया कि वह घर पर खेती करता था।