सिरसागंज। ग्राम नगला अनूप निवासी विनय उर्फ दौजीराम (28) मंगलवार दोपहर अपने दोस्त मनीष उर्फ मंगल के साथ बाइक से मैनपुरी के दिहुली में उधारी की रकम (तगादा) लेने जा रहा था। मैनपुरी रोड पर चौकी बाबा की शाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान विनय की मौत हो गई, जबकि मनीष का इलाज जारी है। महज एक महीना पहले ही विनय का रिश्ता दिहूली में तय हुआ था, जिससे शादी की खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। संवाद