फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 06 Jun 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक दिलीप उर्फ दीपू  का फाइल फोटो,
विज्ञापन
जैथरा। गांव खेतूपुरा में शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दिलीप उर्फ दीपू (28) की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक मैनपुरी जिले के गांव खरपरी का निवासी था, जो एक माह से कसेला गांव में ससुराल में रह रहा था। परिजन ने बताया दिलीप एक माह से बीमार था। उसका मैनपुरी में इलाज चल रहा था। शनिवार को वह मैनपुरी से दवा लेकर लौटा था। टेंपो से खेतूपुरा आने के बाद वह पैदल कसेला जा रहा था। इस दौरान युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें