फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नशे में चालक ने दौड़ाया ट्रैक्टर, चपेट में आकर युवक घायल

Sat, 06 Jun 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा जैथरा में शराब के नशे में धुत्त चालक को ले जारी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के बिजलीघर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को नशे में धुत्त चालक ने ट्रैक्टर को अनियंत्रित तरीके दौड़ाया। इसकी चपेट में आने से गांव गड़िया शेर सिंह निवासी सत्यम तिवारी घायल हो गया। ट्रैक्टर के अनियंत्रित दौड़ाने पर वहां भगदड़ मच गई। पंप कर्मचारियों ने इधर-उधर दौड़कर जान बचाई। आरोपी चालक की कारगुजारी से पेट्रोल पंप की मशीन का गार्ड भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर घायल सत्यम को अस्पताल पहुंचाया। सत्यम के पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें