फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस : सूर्य नमस्कार योगासन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Fri, 12 Jan 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें सूर्य नमस्कार योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार, स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष क्षेत्रपाल उपाध्याय, मंत्री बृजनंदन महेश्वरी, सरस्वती विद्या मंदिर के सह प्रबंधक सर्वेश दीक्षित ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. अरुण राजोरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने धार्मिक आडंबरों का विरोध किया। उनका मानना था कि हमें दिन में कम से कम एक बार अपने आपसे बात अवश्य करनी चाहिए। इससे आत्म मूल्यांकन करने का अवसर प्राप्त होता है।
क्षेत्रपाल उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की प्रेरणादायी घटनाएं बताईं। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संचालन उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद ने किया। कार्यक्रम के संयोजक श्याम सुंदर शुक्ला, भवनाथ झा, सत्य शील मिश्रा, अजय गौड़, राजेंद्र सिंह, आलोक त्रिवेदी, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें