निधौली कलां। विकासखंड निधौली कलां के गांव शाहपुर ग्राम पंचायत गहेतू निवासी युवक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ लौट रहा था। अलीगढ़ में हुए हादसे में बुरी तरह घायल हो गया दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।
गांव का प्रवीण यादव शुक्रवार को परिवार सहित दिल्ली गया था। शनिवार को वहां से ट्रेन द्वारा अलीगढ़ तक पहुंचा। एटा के लिए वाहन तलाश के दौरान रोडवेज बस से दुर्घटना हो गई और प्रवीण बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अलीगढ़ से दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार शाम 5:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। 4 वर्ष पहले प्रवीण की शादी हुई थी। गांव में खबर मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ जुट गई। संवाद