फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अस्थियों का डीएनए कराकर की जाएगी पहचान

Sun, 31 Dec 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़/एटा। क्षेत्र के गांव कटैलिया में फेसबुक पर प्यार और शादी के 15 दिन बाद महिला की हत्या के मामले में सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पति, सास-ससुर को हत्या व सबूत मिटाने में आरोपित किया गया है। वहीं, मृतका के मायके वालों का पता नहीं लग सका है। मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने जलाए गए शव से अस्थियों के सैंपल लिए हैं। जिनकी डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव पहुंचकर पुलिस ने मृतका सोनिया शर्मा की हड्डियों को बरामद किया। डीएनए कराने की बात कही है। हालांकि हड्डियां भी काफी हद तक जल गई हैं। ऐसे में डीएनए जांच को लेकर भी संदेह बना हुआ है। उसके पति आकाश के सोशल मीडिया अकाउंट से मिले फोटो और रील के माध्यम से पुलिस मृतका व उसके मायके वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अवागढ़ थाने में तैनात आरक्षी रविंद्र कुमार ने मृतका के पति आकाश, ससुर नत्थू सिंह उर्फ पप्पू व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 29 व 30 दिसंबर की रात में आकाश ने अपने परिजन के साथ मिलकर पत्नी सोनिया (26) की हत्या कर दी और शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पूरी तरह से जल चुका था। हत्या कर शव जलाने के बाद से ही परिजन फरार हैं।
विज्ञापन

-
महिला की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। मृतका की हड्डियों को बरामद कर लिया, डीएनए कराया जाएगा, लेकिन अधिक जलने की वजह से सही रिपोर्ट आने की संभावना कम है। मायके वालों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। -कृष्ण मुरारी, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें