फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगली जानवर के हमले में युवक और 5 पशु जख्मी

Mon, 16 Sep 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में किसी जंगली जानवर ने हमला कर एक युवक और चार लोगों के पशुओं को जख्मी कर दिया। एक पशु पिलुआ थाना क्षेत्र में घायल किया है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

मारहरा क्षेत्र के गांव मुईद्दीनपुर निवासी विपिन कुमार ने बताया कि चाचा मोनू शनिवार रात को अपने मक्का के खेत में रखवाली के लिए सोए हुए थे। रविवार तड़के किसी जंगली हिंसक पशु ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनका मुंह बुरी तरह जख्मी है। होंट फट गया है। इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा जंगली जानवर ने रविवार की रात गांव के मनोज, महावीर, सत्यवीर और गुरुदयाल की भैंसों को घायल कर दिया।
रविवार की रात को ही पिलुआ थानांतर्गत पड़ोस के गांव कंचनगढ़ी में भी एक भैंस पर हमला किया। चाचा ने बताया कि पशु भेड़िये जैसा दिख रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को मारहरा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच-पड़़ताल की। डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि सूचना पर टीम पहुंची थी। लगातार निगरानी की जा रही है। अभी तक किसी जंगली जानवर के फुट प्रिंट या अन्य कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें