फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधजले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव गढि़या प्रसादपुर और चुन्नीपुरा के बीच सोमवार सुबह मिले अधजले शव की पहचान मंगलवार को भी नहीं हो पाई। युवक की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को एक व्यक्ति पहुंचा था, जब कि मंगलवार को एक परिवार पहुंचा। फिर भी पहचान नहीं हो सकी है। सीओ सदर अमित राय ने बताया कि युवक की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव के अवशेष और कपड़े व जूते मोर्चरी में रखे हैं। कुछ लोग पहचान करने के लिए मोर्चरी आए थे, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन





सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित 5 घायल

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र जीटी रोड स्थित गोशाला के पास सोमवार की रात करीब 8 बजे ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसा में ऑटो में सवार लक्ष्मी देवी, शबनम देवी, इंद्रा देवी और इसका पुत्र बीपी सिंह घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जब कि एक अन्य हादसा में घायल विनय कुमार निवासी कनकपुर बागवाला को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें