फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गृहक्लेश में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 18 Oct 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव में रविवार सुबह 27 वर्षीय युवक ने घर के अंदर लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चे खेत में काम करने गए हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। आत्महत्या की वजह गृहक्लेश बताई जा रही है।
विज्ञापन


टीकमपुर गांव निवासी जीसक (27) पुत्र जगत सिंह ने रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जीसक के चचेरे भाई कल्लन ने बताया कि जीसक के पिता जगत सिंह ने भी करीब चार साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जीसक की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। माता-पिता के निधन के बाद जीसक परिवार में अकेला बेटा था। गृहक्लेश में उसने यह कदम उठाया है। जीसक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 6 साल का कृष्णा और ढाई साल की बेटी राधा है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इससे आस-पास के लोग इसको लेकर चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन


युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की वजह गृहक्लेश सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - नीतिश गुर्ग, सीओ सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें