Etah News: झोलाछाप के इलाज से मृत जसवीर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया। युवक के पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके कारण परिजन उसे क्लीनिक पर ले गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया।