फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट लगने से युवक की मौत, बालक और किशोरी गंभीर रूप से झुलसे; अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Sep 2024 06:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि बालक और किशोरी गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक किशोरी और बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।

विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी चंदनसिंह (45) घर से दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही घर से निकले रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार पर उनका पैर रख गया। इसके चलते करंट की चपेट में आने से वह घायल हो गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए तो चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इसके साथ ही मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू निवासी किशोरी मीनू घर पर पोंछा लगा रही थी। उसी समय उसका हाथ खुले हुए तार से छू गया। इसके चलते वह घायल हो गई, परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां किशोरी का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं थाना बागवाला के गांव सियपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा प्रियांशू घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। घर पर हो रही बिजली फिटिंग के चलते तार इधर-उधर फैले हुए हैं। किसी तरह से बालक तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें