फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '20 लाख रुपये कहीं से नहीं दे पाऊंगा...', नहर में कूदा युवक, दो दिन बाद पांच किमी दूर मिली लाश

Wed, 01 Oct 2025 07:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

साहिल एक मोबाइल की एजेंसी के लिए काम करता था। मालिक ने हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसके ऊपर लाखों रुपये बकाया बता दिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में हजारा नहर में कूदे युवक का शव दो दिन बाद करीब 5 किमी दूर बुधवार की सुबह मिला। परिजन ने अवागढ़ निवासी एजेंसी मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक ने रुपयों के लेनदेन से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुन्ना पुल से नहर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


शहर के मालगोदाम रोड निवासी जगदीश ने बताया कि बेटा साहिल कश्यप सोमवार की शाम घर पर खुदकुशी की धमकी देते हुए गया था। इसके बाद पिलुआ थाना क्षेत्र में स्थित सुन्ना पुल से नहर में कूद गया। इससे पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। बुधवार की सुबह पुलिस व पीएसी के गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर अरथरा पुल के पास से शव को बरामद किया।

 
विज्ञापन

जगदीश ने आरोप लगाया है कि साहिल एक मोबाइल की एजेंसी के लिए काम करता था। अवागढ़ निवासी एजेंसी मालिक के साथ लगभग 5 वर्ष से काम कर रहा था। मालिक ने हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसके ऊपर लाखों रुपये बकाया बता दिए। इसी वजह से 15 दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में बताए थे 15-20 लाख रुपये
नहर में कूदने से पहले साहिल सोनू भैया नाम को संबोधित करते हुए वीडियो में कह रहा था कि 15-20 लाख रुपये कहीं से नहीं दे पाऊंगा। घरवालों के पास भी इतना पैसा नहीं है, इसलिए उनको परेशान मत करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें