फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल गए वो दामाद है: थाने में साले और पत्नी ने किया ये हाल...पुलिस भी कुछ न कर पाई, दुनिया छोड़ गया युवक

Tue, 25 Jul 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भूल गए वो दामाद है: एटा के एक थाने में समझौते के लिए पहुंचे युवक का साले और पत्नी ने किया ये हाल...पुलिस भी कुछ न कर पाई, आहत होकर वह दुनिया छोड़ गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में युवक ने सोमवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी से चल रहे विवाद की तारीख करने के लिए परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा था। वहां पत्नी और साले ने उसे पीटा। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना सकीट थाना क्षेत्र के मालेगांव गांव की है। गांव निवासी रमन कुमार (22) ट्रक चालक था। उसने सोमवार की रात करीब नौ बजे घर पर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई हुकुम सिंह ने बताया कि दो साल पहले छाया निवासी गाजियाबाद के साथ उसकी शादी हुई थी। दोनों की एक बच्ची भी है। करीब छह माह पहले से दोनों के संबंधों में दरार आ गई। इसके बाद पत्नी ने गाजियाबाद और रमन ने एटा परिवार परामर्श केंद्र में मामले दर्ज करा दिए।

यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर

विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को तारीख थी। यहां पर छाया अपने भाई आकाश के साथ तारीख पर आई थी। भाई रमन भी भी पहुंचा था। किसी बात को लेकर पत्नी और साले ने मिलकर रमन की पिटाई कर दी। घर पहुंचने के बाद उसने परिजन को घटना की जानकारी दी। हम लोगों ने समझाया। लेकिन, उसने खाना नहीं खाया। रात करीब नौ बजे सोने के लिए कमरे में चला गया।

यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल
विज्ञापन

कुछ देर बाद जाकर हम लोगों ने देखा तो पंखे के कुंदे से लटका हुआ शव मिला। उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि युवक की मौत की सूचना कोतवाली नगर पुलिस ने दी थी। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया है। लिखित में अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें