युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने बुधवार सुबह पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब पीने का आदी था और इस वजह से घर पर अक्सर झगड़ा होता था।
थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत प्रवीन कुमार (28) निवासी बवरौती ने बुधवार सुबह घर के नजदीक पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह के वक्त गांव के लोगों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो पूरे गांव में खबर फैल गई। इसकी पहचान प्रवीन कुमार के रूप में हुई। बड़े भाई प्रशांत ने बताया कि प्रवीन शराब पीने का आदी था। जिसके चलते पत्नी से रोज झगड़ता होता रहता था।
मंगलवार की रात को भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। सुबह के वक्त प्रवीन घर से जल्दी निकल गया। घर से करीब 400 मीटर दूर एक पीपल के पेड़ पर उसका शव सुबह दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद